रामगढ़: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को गांधी चौक रामगढ़ में प्रतिमा अनावरण सह माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, रामगढ़ विधायक ममता देवी, उपायुक्त ऋतुराज, एसपी मुकेश कुमार लुनायत, कैंट बोर्ड सीईओ विवेक कुमार सिंह, डीएफओ नितेश कुमार और उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान सभी ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सद्भाव के सिद्धांतों को जीवन में उतारने और उनके बताए मार्ग पर चलकर जिले के विकास का संकल्प लिया। इसके उपरांत सभी अधिकारियों ने गांधी घाट पहुंचकर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मौके पर एसडीएम कृष्ण मुरारी तिर्की, गोपनीय शाखा प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सौरभ कुमार, डीसीएलआर दीप्ति प्रियंका कुजूर, डीटीओ राजेश एक्का, जिला कल्याण पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर चौधरी, खेल पदाधिकारी संजीत कुमार, मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा, एसडीपीओ आलोक रंजन, थाना प्रभारी विजेंद्र कुमार, ट्रैफिक थाना प्रभारी नवीन कुमार पांडे सहित कई अधिकारी, समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।