भुरकुंडा (रामगढ़): सेंट्रल सौंदा में पंचायत में शुक्रवार को महात्मा गांधी की 157वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। पंचायत सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद स्वच्छ भारत मिशन को लेकर विशेष चर्चा की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, कर्मियों और ग्रामीणों ने पंचायत को साफ-सुथरा, प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ रखने की शपथ ली। मुखिया तिलेश्वर साव ने कहा कि गांधी जी ने हमेशा स्वच्छता पर जोर दिया था। उनके सपनों का स्वच्छ भारत बनाने के लिए हर घर से शुरुआत करनी होगी। शास्त्री जी के ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे को याद करते हुए उन्होंने किसानों और जवानों के योगदान को नमन किया।

पंचायत सचिव अनीता टोप्पो ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि रोज की आदत बननी चाहिए। सभी वार्डों में नियमित सफाई और कचरा प्रबंधन पर जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत मुखिया श्री तिलेश्वर साव ने की। मौके पर पंचायत सचिव अनीता टोप्पो, पंचायत समिति सदस्य उपेन्द्र कुमार पासवान, जलसहिया सुमन कुमारी, वार्ड सदस्य विद्यानंद सिंह, वार्ड सदस्य पांचरत्ना देवी, आंगनबाड़ी सेविका मलती खेस, मंजू प्रेमलता, किरण कुमारी, कामता सिंह, रमेश प्रसाद, दीपेश कुमार, मारिया सुरेंद्र सर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।