रांची/नामकुम: प्रखंड के डुंगरी में मड़ई दुर्गा पूजा समिति ने दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज कर दी हैं। पूजा पंडाल परिसर में अध्यक्ष मुकेश नायक की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंडाल निर्माण, पूजा व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में 22 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन का निर्णय लिया गया।
समिति के अनुसार पंडाल निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बैठक में चंदा संग्रह और आय-व्यय के हिसाब की जिम्मेदारी तय की गई। प्रतिमा, लाइट-डेकोरेशन और साउंड की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। समिति का बैंक खाता खोलने का फैसला लिया गया।
कार्यक्रम के तहत षष्ठी को मां दुर्गा का पट खुलेगा। सप्तमी को डांडिया, अष्टमी को जगराता, नवमी को भगवान रूपी झांकी और दशमी को बच्चों के डांस कार्यक्रम का आयोजन होगा। पूजा के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा और प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी भी सदस्यों को सौंपी गई है।
बैठक में उपाध्यक्ष रवि कुमार नायक, कार्यकारी सचिव करण नायक, कोषाध्यक्ष शशि नायक, सह कोषाध्यक्ष राहुल कच्छप के अलावा संरक्षक सुन्दरी तिर्की, मीना कच्छप, राजू नायक, संजय परमार, प्रशांत कुमार, जीता कच्छप, अमर स्वासी, अनेश नायक, मनोज लाल, सोनू मिश्रा, सिकंदर नायक और योगेंदर नायक मौजूद रहे।
सदस्यों में सूर्यांश नायक, साहिल नायक, अमन नायक, पवन नायक, मोहित लोहार, रोहन नायक, रोहित नायक, रौनक नायक, राहुल नायक, निखिल नायक, सुंदर नायक, छोटू नायक, रोशन नायक, प्रकाश नायक, संजू नायक और समीर नायक सहित अन्य शामिल थे।
