रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन का बुधवार देर शाम निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रूपी सोरेन को बीते 18 सितंबर को सांस लेने में तकलीफ और सीने में संक्रमण की शिकायत हुई। जिसके बाद से वे इलाजरत थी। रांची के हिल व्यू अस्पताल में बुधवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। 

निधन की खबर फैलते ही झामुमो नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कहां रखा जाएगा और अंतिम संस्कार की आधिकारिक जानकारी परिवार की ओर से दी जाएगी।

रूपी सोरेन मूल रूप से जमशेदपुर के चांडिल की निवासी थीं। उनका विवाह 1 जनवरी 1962 को शिबू सोरेन से हुआ था। शिबू सोरेन के संघर्ष भरे आंदोलन के दिनों में रूपी सोरेन ने ही पूरे परिवार को संभाला।वे तीन पुत्र स्व. दुर्गा सोरेन, हेमंत सोरेन, बसंत सोरेन और एक पुत्री अंजनी सोरेन की मां थीं। वर्तमान में वे झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय उपाध्यक्ष भी थीं। दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन 4 अगस्त 2025 को हुआ था। इधर, 14 महीने बाद रूपी सोरेन का निधन हो गया है।

 

https://x.com/JmmJharkhand/status/2107867926137368910