अपने सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं का करें सम्मान : विजयंत
भुरकुंडा (रामगढ़): ए’ला एंगलाइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को नवरात्रि उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दुर्गा पूजा सह कन्या पूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केजी की प्राचार्या अंजू पटेल द्वारा कन्या पूजन और वंदना के साथ की गई। इसके पश्चात प्रशासक संजय कुमार ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया।

नवरात्रि उत्सव में बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।सर्वप्रथम नौवीं कक्षा की छात्राओं ने मनमोहक गरबा नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत कक्षा 4वीं की आरुषि राज और समूह ने “निमिया के डार भईया” गीत का सामूहिक गीत गाया।वहीं कक्षा पांचवीं की मानवी एवं समूह ने “ओम जयन्ती देवी चामुंडे” पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा आठवीं की शैल्वी और समूह ने “ढोलिड़ा ढोल रे बजाड़” पर ऊर्जापूर्ण नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी
वही कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य विजयंत कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का सम्मान करने तथा अपने जीवन में सदाचार, अनुशासन और सकारात्मक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सचिव डॉ. गजाधर महतो प्रभाकर, केजी की प्राचार्या अंजू पटेल, प्रशासक संजय कुमार, उपप्राचार्य धर्मेश सोनी, जयकिशोर प्रसाद महतो, कंचन सोनी, सूरजदेव सिंह, कंचन दास, सिद्धार्थ कुमार, अनुराग मद्धेशिया, गौरव कुमार साहू, सुजय कुमार, कृष्ण अम्बष्टा, विकास कुमार राणा, अजीत शर्मा, अजीत सिंहा, वैभव कुमार, अभिजीत सिंह, मंतोष कुमार गोप, मिथिलेश बेदिया, जूही मिश्रा, सपना मिंज, शबनम बानो, काजल सिंह, सरिता कुमारी, शबाना खातून, सुमन खलखो, नीतू सिंह, गीता प्रसाद, रुचि सिंह, सीमा हेंब्रम, चंचला कुमारी, ललिता कुमारी, काजल बनर्जी, सोनी कुमारी, बबीता कुमारी, शीला देवी, वर्षा टेटे सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

