रांची: मरीजों को बेहतर इलाज के साथ स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कांके स्थित RINPAS में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। ‘स्वच्छ RINPAS, स्वस्थ RINPAS’ थीम पर आयोजित इस अभियान में अधिकारियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों और सैनिटेशन स्टाफ ने भाग लिया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के विशेष अभियान-6 के तहत कायाकल्प–स्वच्छता एवं हाइजीन दिवस के अवसर पर मंगलवार को संस्थान के धर्मशाला, महिला हाफवे होम, टीचिंग ब्लॉक और महिला अनुभाग सहित विभिन्न स्थानों पर सफाई की गई।
स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ओपीडी सहित परिसर के प्रमुख स्थानों पर बैनर और स्टैंडी लगाए गए। इनके माध्यम से हाथ धोने, कचरा डस्टबिन में डालने, खुले में नहीं थूकने, शौचालय साफ रखने और परिसर की स्वच्छता में सहयोग करने का संदेश दिया गया।
अभियान में RINPAS की निदेशक डॉ. जयति सिमलाई, उप निदेशक मिथिलेश कुमार चौधरी, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, डॉ. मनीषा किरण, डॉ. रेखा रॉय, डॉ. इंदु सुलंकी, कुमार शैलाज प्रकाश, ए.के. पांडेय, डॉ. रविंद्र उरांव, डॉ. सुभाष सोरेन, डॉ. जय प्रकाश, डॉ. मसरूर जहां, डॉ. रमेश हेम्ब्रम, डॉ. भुवन ज्योति, अंकित सिन्हा और पवन सहित अन्य अधिकारी, चिकित्सक व कर्मचारी शामिल हुए।
इस दौरान मरीजों, उनके परिजनों और आगंतुकों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। संस्थान ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

