भुरकुंडा (रामगढ़): राष्ट्रीय घासी प्रोग्रेस सोसाइटी पतरातू इकाई की बैठक रविवार को अकेला नगर स्थित किशोर कुमार अकेला के आवास पर हुई। अध्यक्षता विनोद नायक ने की और संचालन बाबूलाल नायक ने किया। बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक गतिविधियों के विस्तार पर चर्चा हुई। इस दौरान टीपला साइडिंग निवासी राजू नायक के पारिवारिक विवाद का मामला भी उठाया गया। निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में दोनों परिवारों को आमने-सामने बैठाकर आपसी सहमति से विवाद का समाधान कराया जाएगा।
वहीं संगठन की आर्थिक मजबूती के लिए हर माह की 1 से 10 तारीख तक सभी सदस्यों को मासिक कोष कोषाध्यक्ष के पास जमा करने का निर्देश दिया गया। किसी भी विवाद के समाधान के लिए पंचायत बुलाने की मांग लिखित में देने और विधिवत बैठक आयोजित करने पर सहमति बनी। आगामी दीपावली और छठ पर्व को लेकर भी चर्चा हुई।
मौके पर किशोर कुमार अकेला, राजेश नायक, धनंजय नायक, मनोज कुमार अकेला, कैलाश नायक, सुभाष नायक, संतोष नायक, कामेश नायक, आशीष नायक, नागेश्वर नायक, बलराम नायक, चंदन उर्फ चिंचू, अमित नायक, रमेश नायक, सूरज नायक, सावित्री देवी सहित अन्य मौजूद थे।

