| सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजन |
गिद्दी (हजारीबाग) : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर पटेल स्टेडियम बलसगरा में डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। ग्राम विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट काफाइनल मुकाबला गरगाली और रांची की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहा। पेनल्टी शूटआउट में गरगाली की टीम ने रांची को एक गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विजेता टीम गरगाली को मुख्य अतिथि मांडू विधायक तिवारी उर्फ निर्मल महतो ने 31 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता रांची की टीम को पूर्व प्रत्याशी बिहारी महतो ने 21 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की। अवसर पर विधायक तिवारी महतो ने कहा कि बलसगरा वासियों के सहयोग से हर साल इस तरह का आयोजन होता है, यह सराहनीय है। बिहारी महतो ने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है।
इसी दौरान विधायक तिवारी महतो ने विधायक मद से बलसगरा पटेल स्टेडियम में चबूतरा और शेड निर्माण का शिलान्यास किया। विधायक प्रतिनिधि दिवाकर महतो ने बताया कि हजारीबाग एनआरपी एजेंसी द्वारा 4 लाख 75 हजार रुपये की लागत से निर्माण होगा।
मौके पर जिला परिषद सदस्य सर्वेश कुमार सिंह, मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार, निर्गुण महतो, पवन साहू, लालधन महतो, मुखिया सुदर्शन भुइयां, पंचायत समिति सदस्य सुरेश राम, शिक्षक सुरेंद्र कुमार महतो, आयोजन समिति अध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो, सचिव मिथुन कुमार महतो, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। फुटबॉल मैच के बाद रात भर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

