जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत जमशेदपुर के सुभाष चौक पर जनसभा का आयोजन किया। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और मधु कोड़ा, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, विधायक सरयू राय, राज सिन्हा और पूर्णिमा साहू समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कांग्रेस पर नकारात्मकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं की राह में बाधा डालकर अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है। कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, अराजकता के विरोध और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विपक्ष की राजनीति के खिलाफ जनजागरण को अभियान का मुख्य उद्देश्य बताया।
मौके पर दुलाल भुइयां, संजीव सिन्हा, सत्य तिवारी, जितेंद्र राय, मेनका सरदार, मीरा मुंडा, अभय सिंह, शशांक राज, दिनेश कुमार और हरेलाल महतो सहित पार्टी के पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



