छठ व्रति देंगे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 

भुरकुंडा (रामगढ़): लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व को लेकर भुरकुंडा में तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। आज नलकारी नदी घाट पर छठ व्रति अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ भी घाट पहुंचेंगे।

महापर्व को लेकर नलकारी नदी के निकट छठ मईया, सूर्य देव और मां गंगा के मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजाया गया है। घाट पर प्रकाश की उम्दा व्यवस्था और साफ-सफाई देखने को मिल रही है। जगह-जगह बजते छठ पूजा के गीत वातावरण में भक्ति की मिठास घोल रहे हैं। पूजा समितियां छठ व्रतियों की सेवा और फल वितरण की तैयारी को अंतिम रूप दे रही है। मंदिर के निकट श्री श्री छठ पूजा समिति भुरकुंडा, झारखंड नवयुवक संघर्ष समिति छठऔर बजरंग दल की ओर से फल वितरण किया जाएगा। 

वहीं नलकारी नदी के दूसरे छोर पर श्री श्री छठ पूजा समिति सौंदा डी फल वितरण के साथ-साथ भक्तिमय जागरण की तैयारी में जुटी हुई है। कुछ ही घंटों में कलाकार भक्तिगीतों ने अनोखा समां बांधेंगे। इसके अलावा घाट के पहुंच मार्ग पर झाड़ू लगाकर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।