उरीमारी (हजारीबाग): देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व यूनियन के बरका-सयाल क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने किया। अवसर पर दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

सभा को संबोधित करते हुए राजू यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी का देश के प्रति योगदान और रानी लक्ष्मीबाई का अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। इन महान विभूतियों का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में सीता राम किस्कू, महादेव बेसरा, गणेश राम, लालू महतो, टहल गोप, सताई राजभर, वकील राजभर, रमेश बर्मन, मधुसूदन तांबा, फिरद राम, सोमरा उरांव, रामप्रवेश, बोनी ललित मुंडा, संजय कुमार यादव, राम प्रवेश दास, सतीश कुमार, दीपक यादव, विकास कुमार, विनोद प्रजापति, गणेश मोदी, राधे श्याम, पप्पू यादव, आलोक सिंह, बिपिन कुमार और महिला में बसंती देवी, मीणा देवी, मुलिया देवी, शांति देवी, सुधनी देवी शामिल थीं।