वीर बुधु भगत के वंशज सम्मानित

चान्हो: सिलागाई में गुरुवार को जनजातीय इतिहास, स्वाभिमान और विरासत को याद करने के लिए जनसभा आयोजित की गई। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से आयोजित ‘जनजाति गौरव जनसभा’ में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में अमर शहीद वीर बुधु भगत के वंशजों को सम्मानित कर उनके ऐतिहासिक योगदान और पारिवारिक विरासत के प्रति आदर प्रकट किया गया।

वीर बुधु भगत की जन्मस्थली सिलागाई में हुए इस आयोजन में एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो, रांची ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, लोहरदगा जिलाध्यक्ष अजय पंकज और वीर बुधु भगत के वंशज हरिनन्दन भगत सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

सभा में वक्ताओं ने बिरसा मुंडा और वीर बुधु भगत के संघर्ष तथा बलिदान को जनजातीय समाज के इतिहास की महत्वपूर्ण धरोहर बताया। उन्होंने समाज के लोगों से अपनी सांस्कृतिक पहचान, गौरव और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन मुकेश भगत ने किया।

समारोह में वीर बुधु भगत के वंशज हरिनन्दन भगत, बिहारी भगत, रामदेनी भगत, लक्ष्मी नारायण भगत, लगन भगत, रंथु भगत, भल्लू भगत और राजेश भगत को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील उरांव, रांची जिला मंत्री सुनीता कच्छप, जिला महामंत्री सुधाकर चौबे और सतीश कुमार शाह, लोहरदगा जिला उपाध्यक्ष कलावती देवी व सरिता देवी, सरयू साहू, पवन एक्का और सिलागाई के पूर्व मुखिया बुधराम भगत उपस्थित रहे।

इसके अलावा चान्हो मंडल अध्यक्ष सालिकराम पांडे, बिजुपाड़ा मंडल अध्यक्ष हेमन्त साही, मांडर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, टंगरबसली मंडल अध्यक्ष पुरंजय महतो, नगड़ी मंडल अध्यक्ष रितेश केशरी, चान्हो मंडल उपाध्यक्ष रीना टोप्पो, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय महतो, मंडल महामंत्री दयानन्द सिंह और विशेश्वर महतो सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में प्रदीप महली, अजय तिवारी, विक्की बोहरा, अमरनाथ कुमार, मनोज किस्पोट्टा, पुनई उरांव, जमुना उरांव और महादेव उरांव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।