Former JDU national president Sharad Yadav passed awayFormer JDU national president Sharad Yadav passed away

Khabarcell.com

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया। गुरूग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे बिमार चल रहे थे। फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

उनकी बेटी सुभाषिनी यादव ने सोशल मीडिया पर निधन की खबर साझा की। शरद यादव के निधन पर राजनैतिक गलियारे में शोक की लहर है। वे 76 वर्ष के थे। वे सात बार लोक सभा और तीन बार राज्य सभा के लिए चुने गये। वे  2003 से 2016 तक जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे।

उनके निधन पर देश के गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस के वरीष्ठ नेता राहुल गांधी, बिहार के सीएम नितीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत देश और राज्यों के दिग्गज नेताओं ने निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।