Did you know?Did you know?

क्या आप जानते हैं ? 

        Questions : 
हमारा संविधान

Q.1- संविधान सभा ने भारत के संविधान को कब स्वीकृत किया था ?

Q.2- राज्यसभा की सदस्यता के लिए न्यूनतम आयु सीमा कितनी है ?

Q.3- राष्ट्रपति के निर्वाचक मण्डल में कौन होते हैं ?

Q.4- भारत का ​संविधान कब लागू हुआ था ?

Q.5- राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है ?

Q.6- सबसे बड़ा लिखित संविधान वाला कौन-सा देश है ?

Q.7- गवर्नर की नियुक्ति कौन करता है ?

Q.8- राज्यसभा का पदेन अध्यक्ष कौन होता है ?

Q.9- भारत के सशस्त्र सेनाओं का सुप्रीम कौन होता है ?

Q.10- संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है ?

Q.11- भारतीय संविधान के निर्माण में कुल कितना समय लगा ?

Q.12– भारतीय संविधान का निर्माता किसे कहा जाता है for? 

Q.13– संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी ? 

Q.14- संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष कौन थे ? 

Q.15- भारतीय संविधान में पहला संशोधन किस वर्ष हुआ था ? 

 

आज से आपका खबर सेल– हिन्दी न्यूज पोर्टल सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी की एक नई श्रृखंला की शुरुआत कर रहा है। बच्चों, किशोरों और युवाओं के लिए यह बेहद उपयोगी हो सके, यह हमारा प्रयास रहेगा। आपके स्नेह से हम आगे और भी ज्ञानवर्धक तथ्यों को आप तक पहुंचाते रहेंगे…धन्यवाद

 – खबर सेल 

यहां देखें सवालों के जवाब 

          Answers:
हमारा संविधान

Q.1 – 26 नवंबर 1949

Q.2 – 30 वर्ष

Q.3 – संसद तथा राज्य विधान मण्डल के चयनित सदस्य

Q.4 – 26 जनवरी, 1950

Q.5 – 6 वर्ष

Q.6 – भारत

Q.7 – राष्ट्रपति

Q.8 – भारत का उपराष्ट्रपति

Q.9 – राष्ट्रपति

Q.10 – लोकसभा अध्यक्ष

Q.11 – 2 साल 11 महीने और 18 दिन

Q.12 – डॉ. भीमराव अंबेडकर

Q.13 – 9 दिसंबर 1946

Q.14 – डॉ. राजेंद्र प्रसाद 

Q.15 – 1951 में