मांडर: ग्रामीण इलाकों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की पहल के तहत करगे, हातमा और मालटोटी गांव के खिलाड़ियों के बीच जर्सी और खेल सामग्री का वितरण किया गया। जिला परिषद सदस्य विनोदित तिग्गा ने खिलाड़ियों को सामग्री उपलब्ध कराई।

सामग्री मिलने के बाद खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों की कमी के कारण कई प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता। ऐसे में खेल सामग्री की उपलब्धता खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इस अवसर पर विनोदित तिग्गा ने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत खिलाड़ियों को सही संसाधन और प्रोत्साहन देने की है। सुविधाएं मिलने पर ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन कर सकते हैं।

खिलाड़ियों ने जर्सी और खेल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला परिषद सदस्य विनोदित तिग्गा, जिला परिषद प्रतिनिधि रबुल अंसारी समेत अन्य सहयोगियों के प्रति आभार जताया।