रांची: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा मोर्चा ने रांची महानगर में संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम फैसला लिया है। विष्णु कुमार को रांची महानगर युवा मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पुराना विधानसभा क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

झारखंड प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शैलेन्द्र द्विवेदी ने विष्णु कुमार को मनोनीत करते हुए उनसे रांची महानगर में संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई। उन्हें जल्द कमेटी का गठन कर इसकी जानकारी देने का निर्देश भी दिया गया।

पार्टी की ओर से जारी पत्र में विष्णु कुमार की सक्रियता और संगठन के प्रति उनकी भूमिका पर भरोसा जताया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद रांची महानगर में युवा कार्यकर्ताओं को संगठित करने और संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब उनके नेतृत्व में होगी।

कार्यक्रम में रांची जिला अधिकारी दिनेश सोनी, रामाधार तिवारी, विष्णु कुमार, ओमप्रकाश दुबे, तनीक कुमार, वीरेंद्र दुबे, राकेश कुमार सिंह, कृष्ण मोहन, पीयूष कुमार, संजय कुमार, प्रमोद एक्का, दिलीप कुमार, आकाश वर्मा और आनंद वर्मा मौजूद रहे।