Training and workshop on Biodiversity Management organizedTraining and workshop on Biodiversity Management organized

गिरीडीह: वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वाधान में जैव विविधता प्रबंधन समिति को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण का आयोजन देवरी प्रखंड सभागार कक्ष में बुधवार को हुआ। कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी इंद्र लाल पोहदार उपस्थित थे।

कार्यशाला में विषय प्रवेश कराते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी इंद्र लाल पोहदार ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य जीव जंतुओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है। जिससे की विलुप्त हो रहे जीव जंतुओं को बचाया जा सके। पूर्व में काफी जीव जंतु जगह जगह विचरण करते दिख जाते थे लेकिन आज उन जीव जंतुओं को ढुढ़ने के बाद भी नहीं दिखाई देते हैं। ऐसे में हम सब का दायित्व बनता है कि विलुप्त हो रहे जीव जंतुओं को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि जैव विविधता समिति के मध्याम से संकटग्रस्त जीव जंतु एवं प्रजाति को संरक्षित करने की आवश्यकता है।

प्रशिक्षक नित्यानंद गिरी ने जीव जंतुओं को विलुप्त होने का कारण और संरक्षण को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। वहीं प्रशिक्षण के दौरान जैव विविधता के खाता खुलवाने, संचालन एवं दिशा निर्देश पर चर्चा किया गया।

प्रशिक्षण में मुख्य रूप से जितेश कुमार, प्रसन्ना देवी, गीता देवी, दशरथ रविदास, शेख हारुन, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजकुमार वर्मा, उरो मंडल, राजेंद्र यादव, दिलीप कुमार हंसदा, संजय मुर्मू, विपिन कुमार विश्वकर्मा, अमित कुमार ठाकुर, संतोष किस्कू, आशा देवी, अमरेंद्र कुमारी चौधरी, दिनेश रविदास, मो. मिनहाज अंसारी, मुकेश रविदास, तनुजा मरांडी, दामोदर कुमार साहू सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!