बड़़कागांव: पोटंगा पंचायत के न्यू बरटोला में बाहा परब धूमधाम से बुधवार को मनाया गया। जिसमे न्यू बरटोला के पाहन (बाहा नायके) पाहन मांझी के द्वारा सरना स्थल जाहेर थान में प्राकृतिक देवी-देवता को पूजा स्वरूप सिम बोंगा (मुर्गा-मुर्गी) का बली दिया गया और गांव की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। खबरसेल.कॉम।
प्राकृतिक पर्व के अवसर पर मांझी हड़ाम दिनेश सोरेन, पाराणिक हड़ाम लेचा मांझी, कुडम नायके कोका मांझी एवं जोगवा हड़ाम छोटका मांझी ने सरना स्थल में विधिवत पूजा अर्चना किए। इसके उपरांत प्रसाद स्वरूप सोड़े सभी उपस्थित ग्रामीणों द्वारा ग्रहण किया गया। सभी ग्रामीण पारंपरिक संथाली पोशाक पहने मांदर के थाप पर नृत्य कर हर्षोल्लास के साथ प्रकृति के प्रति अपनी खुशी व्यक्त किया। साथ ही दूर दराज से आए हुए गांव के मेहमानों ने भी पर्व का भरपूर आनंद लिया।खबरसेल।
मौके पर मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, पंचायत समिति सदस्य बभनी देवी, उप मुखिया रविन्द्र सोरेन, रमेश हेम्ब्रोम, चमेशलाल सोरेन, त्रिलोक सोरेन, तालू सोरेन, कर्म मांझी, रमेश हांसदा, मुरली सोरेन, राजेश हंसदा, नरेश हंसदा, सिकेंद्र सोरेन, बाजो मांझी, सुखराम बेसरा, साहिल हेम्ब्रोम सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।