Mission raniganj: ‘द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ मूवी का टीजर हुआ जारीmission raniganj the great bharat rescue movie teaser released

अक्षय कुमार निभाएंगे माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की भूमिका

Mission raniganj: कोयले की खदान में रेसक्यू की सच्ची घटना पर आधारित अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म का टीजर जारी हो गया है। फैंस टीजर देख काफी उत्साहित हैं।वहीं फिल्म का नाम ‘ द ग्रेट इंडिया रेस्क्यू’ से बदल कर ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ कर दिया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म अक्टूबर 2023 में रीलीज होगी।

वर्ष 1989 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज में हुए खान हादसे और बचाव कार्य पर आधारित है। कोयले की एक खदान में 200 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान ब्लास्ट के बाद उसमें पानी भरने लगा। 64 मजदूर मजदूर खदान में बुरी तरह से फंस गये।

मामले की जानकारी पर कोल इंडिया के तात्कालीन एडीशनल माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया। लोहे के कई कैप्सूल तैयार कर फंसे हुए मजदूरों का रेस्क्यू किया गया। जसवंत सिंह गिल ने माइंस में खुद अभियान का नेतृत्व किया। उनके अदम्य साहस और विवेकपूर्ण निर्णयों से मजदूरों को बाहर निकाला जा सका।

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म मिशन रानीगंज के टीजर ने उनके फैन्स के बीच रोमांच पैदा कर दिया है। यह फिल्म वर्ष 1979 में आई माइंस रेस्क्यू पर आधारित मल्टी स्टारर फिल्म ‘काला पत्थर’ की याद ताजा करेगी। हालांकि जहां काला पत्थर मसाला मूवी थी, वहीं मिशन रानीगंज पूरी तरह से माइंस रेस्क्यू पर केंद्रित रहेगी। 

By Admin

error: Content is protected !!