लापुंग जिला परिषद सदस्या हिंदिया टोप्पो सहित कई शामिल
रांची। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में रविवार को लापुंग क्षेत्र की जिला परिषद सदस्या हिंदिया टोप्पो और समाजसेवी सुखदेव उरांव सहित उनके सैंकड़ों समर्थक भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी ने सभी पार्टी में स्वागत करते हुए पार्टी में शामिल किया।
अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। भाजपा की कल्याणकारी नीतियों के कारण लोग भाजपा से जुड़कर संगठन को मजबूत कर रहे हैं।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र में भाजपा के आठ वर्ष के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग-हर तबके के लोगों का विकास संभव हुआ है। राज्य का विकास भाजपा ही कर सकती है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने किया।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों पीपी देवघरिया, सोमा मुंडा, राजेंद्र ऊराँव, दिगंबर राय, आशुतोष कुमार, करमा ऊराँव, मुकेश मिर्धा, शशि टोप्पो, संजय महतो, प्रेम कुमार, ऋषि टोप्पो, कामेश्वर राय, हरिश्वर महतो, विशाल मिर्धा, जतरी ऊराँव, बुधनी ऊराँव, सिकेंद्र महली आदि शामिल रहे।