एनडीआरएफ की टीम घटना की जांच में जुटी

रांची : कोकर इलाके में शुक्रवार को एक कबाड़ी दुकान में जहरीले गैस रिसाव होने से अफतफरी मच गई। इस दौरान कबाडी दुकान का संचालक सहित कई लोग गैस के प्रभाव में आ गये।
मिली जानकारी के अनुसार कबाड़ी दुकान में पुराने सिलेंडरों को गलाने का काम किया जा रहा था। इसी क्रम में एक सिलेंडर से किसी जहरीले गैस का रिसाव होने लगा। गैस की चपेट में दुकान संचालक धन प्रकाश साहू और उसका पुत्र चंदन साहू बेहोश हो गये। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं आसपास के लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन होने लगी। घटना की जानकारी पर सदर थान पुलिस और एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। सिलेंडर से हो रहे गैस रिसाव को रोका गया। सिलेंडर में किस प्रकार की गैस थी इसका खुलासा नहीं ह़ो सका है। <span;>मामले की छानबीन की जा रही है।

By Admin

error: Content is protected !!