उरीमारी (हजारीबाग): उरीमारी ओपी क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर में शुक्रवार की देर शाम सड़क दुघर्टना में स्कॉर्पियो सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक आंशिक रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान आकाश सोरेन पिता स्व. बिरसा मांझी के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार पीला क्वार्टर निवासी आकाश सोरेन मांझी अपने स्कॉर्पियो (JH 01 GM 9382) पर अपने मित्र सुमित हांसदा के साथ घूम-फिरकर अपने घर लौट रहा था। इस क्रम में प्रेम नगर में बिहारी जनरल स्टोर के निकट आकाश ने अपना सिर शीशे से बाहर निकाला। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आता तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसके सिर को चोटिल करता हुआ निकल गया। जबकि सुमित मामूली रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा ले गई। जहां आकाश सोरेन को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि सुमित हांसदा का उपचार कर उसे वापस भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कल शनिवार की सुबह शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। 

By Admin

error: Content is protected !!