कटकमसांडी रेल साइडिंग आगजनी कांड में थे वांछित 

हजारीबाग: कटकमसांडी थाना कांड संख्या 177/19 में वर्षों से फरार चल रहे टीपीसी के एरिया कमांडर बलवंत उर्फ छोटू कुमार और गिरेन्द्र को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया। अग्रेत्तर कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

बताया जाता है कि वर्ष 2019 में कटकमसांडी रेलवे साइडिंग में आगजनी और हाइवा वाहन जलाने के मामले में दर्ज इस कांड में अब तक कई अभियुक्त पहले ही जेल भेजे गए थे। वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्त चतरा जिला के रहनेवाले हैं। 

गिरफ्तार बलवंत जी पर चतरा, हजारीबाग और लातेहार के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, आगजनी, आर्म्स एक्ट, यूएपीए और सीएलए एक्ट के तहत एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं गिरेन्द्र पर डकैती, मारपीट और अवैध खनन से जुड़े कई कांड दर्ज हैं। अभियान में कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश, पुलिस अवर निरीक्षक बिरजा कुजूर सदलबल शामिल थे। 

By Admin

error: Content is protected !!