रांची: झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के 2026-2028 सत्र के चुनाव में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 2889 मतदाताओं में से 2017 ने वोट डाला। मतदान प्रतिशत करीब 70 रहा। चुनाव के तहत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष, सचिव प्रशासन और सचिव पुस्तकालय के एक-एक पद के लिए मतदान हुआ। साथ ही गवर्निंग काउंसिल के 9 पदों पर भी वोटिंग हुई।

मतदान सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ। दिन चढ़ते ही हाईकोर्ट परिसर में भीड़ बढ़ती गई। उम्मीदवार और उनके समर्थक मतदाताओं को सीरियल नंबर बताकर वोट के लिए अपील करते नजर आए। दोपहर 12 बजे के बाद काउंटरों पर लंबी कतारें लगीं। दोपहर 2 बजे तक करीब 42% मतदान हो चुका था। शाम तक चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई।अब सभी को परिणाम का इंतजार है। 

 

By Admin

error: Content is protected !!