रातू (रांची): पिर्रा में आगामी दुर्गापूजा को लेकर राजकीय मध्य विद्यालय पिर्रा परिसर में माँ दुर्गा पूजा समिति की आम बैठक आयोजित हुई। जिसमें पूजा आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा के बाद नई समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया। समिति के सदस्यों ने मिथिलेश कुमार दुबे को लगातार नौवीं बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।
नई कार्यकारिणी में अमर उरांव को सचिव, रोहित गोप को कार्यकारी अध्यक्ष और नवल कुमार मंडल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। जबकि रविंद्र कुमार मेहता और प्रेमप्रकाश शुक्ला को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। उपाध्यक्ष के रूप में मनोज तिवारी, धनंजय कुमार सिंह और गौरव सिंह का चयन हुआ, जबकि अजय कुमार दुबे को उपसचिव बनाया गया। पूजा पंडाल एवं विद्युत सज्जा की जिम्मेदारी रूपेश तिवारी, राकेश पाण्डेय, संदीप कुमार सोनी, आदर्श दुबे और राम कुमार महतो को सौंपी गई। वहीं पूजा प्रभारी के रूप में अमरजीत कुमार और अरुण कुमार को जिम्मेदारी मिली। मीडिया की जिम्मेदारी साकेत पुरी और बीरेन्द्र ठाकुर को दी गई।
बैठक में अशोक दुबे, प्रो. उमेश कुमार, मानिक चंद्र मिश्रा, कार्तिक चंद्र बनर्जी, योगेंद्र कुमार सिंह, सोमेलाल उरांव, यमुना सिंह, जीतेंद्र सिंह, सत्येंद्र शुक्ला, मनबोध यादव, भरत सिंह, हरगन राय और सुरेश राम को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।
