बड़कागांव विधानसभा: झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन-2024 के तहत बड़कागांव विधानसभा में पहले चरण में चुनाव संपन्न होना है। पहले चरण के तहत नामांकण, स्क्रूटनी, नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कुल 28 उम्मीदवारों ने बड़कागांव सीट से नामांकन दाखिल किया है। जिसमें दो प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है। इधर, बुधवार को 26 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया। आगामी 13 नवंबर को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 26 प्रत्याशियों में से जीत का सेहरा किसके सिर पर बंधेगा यह आगामी 23 नवंबर को वोटों की गिनती के बाद साफ हो जाएगा।

ये हैं बड़कागांव विधानसभा के 26 उम्मीदवार 

बड़कागांव विधानसभा के 26 प्रत्याशियों में अंबा प्रसाद (INC), कामेश्वर कुमार दास (BSP), रोशनलाल चौधरी (BJP), अनिरुद्ध कुमार (CPI), गोविंद बेदिया(समाजवादी पार्टी), प्रकाश सोनी
(भारतीय आजाद सेना), फुलेश्वर महतो (लोकहित अधिकार पार्टी), बालेश्वर कुमार (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा), बिट्टू कुमार सिंह (राष्ट्रीय लोक दल), मुख्तार अंसारी (झारखंड पार्टी), रंजन सोनी (अखिल भारतीय आरक्षित समाज पार्टी),  विकास कुमार (राष्ट्रीय समानता दल), मो. शमीम मियां (AIMIM), सोहर महतो (झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान), मोहम्मद हसन (आजाद अधिकार सेना), अमन कुमार (निर्दलीय), मो. गयासुद्दीन अंसारी (निर्दलीय), जगतार सिंह (निर्दलीय), झमन प्रसाद (निर्दलीय), झरी मुंडा (निर्दलीय), दुर्गा चरण प्रसाद (निर्दलीय), प्रभु उरांव (निर्दलीय), भोलानाथ प्रसाद (निर्दलीय), राजकिशोर चौधरी (निर्दलीय), लालदेव मुंडा (निर्दलीय), सुनील कुमार बेदिया (निर्दलीय) शामिल हैं। जबकि महेश प्रसाद साव और संजय कुमार मेहता (दोनों निर्दलीय) ने नाम वापस ले लिया है।

बड़कागांव विधानसभा में बढ़ रहा चुनावी पारा

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में चुनावी पारा बढ़ता जा रहा है। फिलहाल कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर मानी जा रही है। दोनों दलों के प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को रिझाने में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इधर, बुधवार को चुनाव चिन्ह आवंटित होने बाद अन्य उम्मीदवार भी मैदान में उतरने के लिए कमर कस रहे हैं।  चुनाव अब दिलचस्प के साथ बेहद रोमांचक होता दिख रहा है। चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों में आम लोग जीत-हार की चर्चा करते और समीकरणों का गणित भिड़ाते देखे जा रहे हैं। 

By Admin

error: Content is protected !!