बड़कागांव: शांति निकेतन विद्यालय बगरैया में सोमवार को लाईफ स्किल, साफ्ट स्किल और सोशल स्किल विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मौके पर बेस स्कूल आफ स्पोकन इंग्लिश सौंदा बस्ती के संस्थापक जे.एन.प्रसाद ने कहा कि जीवन में सफलता सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत को कोई चीज नहीं बदल सकती है। लेकिन एक सुंदर दृष्टि के बिना, कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा को डिग्री, अंक और ग्रेड्स के लिए नहीं होना चाहिए, बल्कि यह मानव सभ्यता के समृद्धि और सामाजिक समरसता और समृद्धि के लिए होनी चाहिए। मानव मूल्यों के बिना शिक्षा केवल समय और ऊर्जा का अपशिष्ट है। शिक्षा ज्ञान और बुद्धि की विकास के लिए होनी चाहिए। चीजें जानना और नहीं करना अलग होता है। इस युग में अवसर का काफी भरमार है लेकिन उसके लिए आपको प्रतिस्पर्धा में भाग लेना होगा। आपको अपना लक्ष्य निर्धारित करना होगा। हम उन युगों और समय में जी रहे हैं जो इतिहास में पहले कभी नहीं देखे गए हैं। छात्रों को इस अवसर का उपयोग करने के लिए तैयार किया जाना चाहिए।

विद्यालय के निदेशक नरेश करमाली ने सफलता के लिए अनुशासन और मेहनत की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोई भी विद्यार्थी बिना अनुशासन का जिंदगी में सफल नहीं हो सकता है। अनुशासन ही आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई सकती है हर क्षेत्र में अनुशासन बहुत जरूरी होता है। जीवन में आदतें बहुत जरूरी है आदत ही आपके जीवन में परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य पाने के लिए ज्ञान का होना अति आवश्यक है और वो ज्ञान हमें किताबों से मिलती इसलिए आप किताब पढ़ने की आदत जरूर डालें। गुरु के बिना कोई भी विद्यार्थी सही ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकता है इसलिए हमेशा आप गुरु सम्मान जरूर करें।

मौके पर मुख्य रूप से निदेशक नरेश करमाली, प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली, रंजीत करमाली, राजेन्द्र राम, पिंटू कुमार, बिनोद मांझी, सुशील कुमार, अंजली कुमारी, अर्चना कुमारी, सुरज कुमार, पूनम सरोज किंडो, संगीता कुमारी, सेवामुनी टुडू, सोनी कुमारी, पुनम भारती, सुमन हांसदा, राजू बेसरा, विजय बास्के, विकास करमाली, सचिन मुर्मू, वर्षा कुमारी, नेहा मुर्मू, दिनेश मांझी, महेंद्र प्रजापति, खुशबू कुमारी, प्रभात बेसरा, शिल्पा सोरेन, अनु कुमारी राणा, श्रवण कुमार, नरगिस कुमारी, केशव मुंडा, कृति मुर्मू, सुजल कुमार, मनोज गिरी, कुमकुम कुमारी, राहुल हेम्ब्रोम, विकास उरांव, सोनी कुमारी, जय किस्कू, अंजू कुमारी, बबीता सोरेन, रोहित हांसदा, सुमित भोक्ता, ओमप्रकाश बेदिया, साहिल कुमार, अमन सोरेन, मोनो कुमारी, निर्भय बहादुर, चंदन बेसरा, पूजा कुमारी, संध्या कुमारी, रंजन कुमार, रीता कुमारी, राजकुमार गंझू, अजय गंझू, गणिता कुमारी, निशा कुमारी, देव कुमार, शीतल कुमारी, शंकर कुमार, सुषमा कुमारी, सागर कुमार, सुप्रिया राज, विशाल कुमार सिंह, कुलदीप बेदिया, अनिता सोरेन, पूजा कुमारी, रवि कुमार, रोहित मुर्मू, ख़ुशी पवारिया, ममता कुमारी, प्रेम कुमार, सुजीत मांझी, सबिहा परवीन, आयुश कुमार, अनुप उरांव, अशोक मुंडा, अमित सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!