द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने पर बांटी मिठाई

बड़कागांव : उरीमारी स्थितआदिवासी छात्र संघ कार्यालय में गुरुवार को संघ के लोगों ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने पर मिठाई बांटी। अवसर पर आदिवासी समाज की द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद का उम्मीदवार बनाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया गया। अवसर पर आदिवासी नेता दसई मांझी ने कहा कि वर्ष 2018 में उरीमारी में सिद्धो -कान्हू चौक का उद्घाटन द्रौपदी मुर्मू ने किया था। उनके आगमन पर क्षेत्र के लोगों ने गौरवान्वित महसूस किया गया। उनके राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने से जनजातिय समाज में हर्ष का माहौल हैं। मौके पर दसई मांझी, रैना मांझी, शिकारी टुडू, दीपक करमाली, मनोज सिंह, प्रदीप हंसदा, मो.सज्जाद, देवा उरांव, सुखदेव किस्कू, बिरसा सोरेन, ललन कुमार, मुकेश कुमार, दीपक मराडी, रानू मांझी सहित अन्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!