झारखंड से विभिन्न जिलों के पत्रकार सम्मेलन में भाग लेने के लिए बुधवार को हुए रवाना 

रांची : तमिलनाडु के उटी में 25 से 27 जून तक आहूत भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वितीय वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए झारखंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राजधानी रांची से  उटी रवाना हुए। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई प्रदेश सचिव जावेद इस्लाम एवं रांची जिला अध्यक्ष पुष्कर महतो कर रहे हैं।

झारखंड के लातेहार, रांची, चतरा, हजारीबाग, धनबाद, जमशेदपुर, रांची सहित विभिन्न जिलों से पत्रकारऊटी के लिए 22 जून को रेल एवं हवाई मार्ग से पत्रकार रवाना हुए हैं। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों की सुरक्षा,पेंशन, बीमा, पत्रकारों के लिए टोल टैक्स मुफ्त व्यवस्था, मेडिकल, सहित पत्रकारों पर हो रहे फर्जी मुकदमे एंव अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर देश भर के 18 राज्यों के पत्रकार प्रतिनिधि प्रस्ताव पेश करेंगे। राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर की विभिन्न राज्य इकाइयों का भी भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ में विधिवत विलय होना है। ज्ञात हो कि देश के कई स्थापित पत्रकार यूनियन की राज्य इकाइयों का विलय हो चुका है। उक्त सम्मलेन मे देश भर के कई राज्य से निर्धारित तिथि व समयनुसार पहुंचेंगे। इसकी जानकारी पत्रकार संजय राम ने दी है।

By Admin

error: Content is protected !!