भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर शुक्रवार को न्यायालय का इश्तिहार चिपकाया। मिली जानकारी के अनुसार एसटी केस नंबर 346/2025 में अभियुक्त भुवनेश्वर नायक उर्फ पिंटू नायक पिता बूटन नायक निवासी पावर हाउस के विरुद्ध जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हजारीबाग के न्यायालय से इश्तिहार जारी हुआ है। 

न्यायालय के आदेश पर भुरकुंडा ओपी पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में अभियुक्त के आवास पर इश्तिहार चस्पा किया। पुलिस की ओर से बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में कार्रवाई की जा रही है और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।