भुरकुंडा: थाना क्षेत्र अन्तर्गत ए. के. कोलियरी में संचालित मिनी गन फैक्ट्री के उद्भेदन के दूसरे दिन गुरुवार को पुलिस ने तीन अन्य अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों अनिल विश्वकर्मा (50 वर्ष), इबरार (20 वर्ष) और रईस खान (59 वर्ष) शामिल हैं। 

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 08 जुलाई को भुरकुंडा ओपी अंतर्गत ए. के. कोलियरी में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया था।इस संबंध में पतरातु (भु०) थाना कांड सं0-165/ 2026 dated: 08-07-2026 u/s -25(1-b)a/25(1a)/26/35 Arms Acts दर्ज कर अभियुक्त दिनेश कुमार और उसकी पत्नी नूतन देवी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वहीं अग्रेत्तर अनुसंधान के क्रम में भुरकुंडा पुलिस ने गुरुवार को दिनेश विश्वकर्मा के भाई अनिल विश्वकर्मा सहित हजारीबाग जिला के सरदार रोड निवासी इबरार पिता मो. कुतुबुद्दीन और पेलावल पवरा रोड निवासी रईस की संलिप्तता पाई जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

 

 

By Admin

error: Content is protected !!