कोयला परिवहन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाएं : अखिलेश मिश्र 

उरीमारी (हजारीबाग): धनबाद मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने रेल अधिकारियों की टीम के साथ गुरुवार को सीसीएल बरका-सयाल अंतर्गत नॉर्थ उरीमारी एफएमसी परियोजना का निरीक्षण किया। विशेष सैलून से पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक ने परियोजना में कोयला लदान कार्यों, उपलब्ध अवसंरचना और परिचालन व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने नॉर्थ उरीमारी कोल माइंस कार्यालय का निरीक्षण करते हुए संबंधित एजेंसियों के मध्य बेहतर समन्वय के माध्यम से कोयला परिवहन को और अधिक सुगम, सुरक्षित और प्रभावी बनाने पर बल दिया।

बताया जाता है दौरे के क्रम में महाप्रबंधक ने सोनारडीह और शिवपुरी साइडिंग का भी निरीक्षण किया है। महाप्रबंधक के साथ कोल इंडिया लिमिटेड के वरीय सलाहकार (रेल) सलिल कुमार झा सहित मंडल के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!