बस स्टैंड के पास हुई दर्दनाक दुर्घटना
भुरकुंडा/रामगढ़। भुरकुंडा थाना क्षेत्र के मेनरोड स्थित पतरातू बस स्टैंड के पास रविवार की दोपहर सडक दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में बाईक सवार रमेश महतो पिता नागो महतो रिकवा डाडी निवासी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रेकर एजेंट  सुरेश पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मृतक और घायल को सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार पतरातू बस स्टैंड के पास ट्रेकर एजेंट सुरेश पासवान अपना काम कर रहे थे। इसी दौरान भुरकुंडा बाजार की ओर से काफी तेज गति से हीरो स्पलेंडर बाइक जेएच24जी-4200 पर सवार रामादेव महतो ने थाना चौक की ओर काफी तेज गति से जा रहे था। इसी बीच बस स्टैंड के पास बाइक असंतुलित हो गई और सडक किनारे खडे सुरेश पासवान से जा चकराया। टकराने के बाद सुरेश पासवान नीचे गिर गये और बाईक सवार सडक पर गिर गया। सडक पर गिरने के कारण रामदेव महतो का सर फट गया। जिससे काफी तेज खून निकलने लगा। आसपास के लोगो ने दोनो को तत्काल सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा लाया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद रामदेव महतो को मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटना में घायल सुरेश महतो का दाहिना हाथ टुट गया।

चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर ईलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। इधर मृतक की पहचान उसके पॉकेट में रखे ड्राइविंग लाइसेंस से पुलिस ने पता किया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी हे।

By Admin

error: Content is protected !!