रांची: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को कांग्रेस भवन में पूर्व मंत्री अब्दुल रज्जाक अंसारी की जयन्ती मनायी गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर उपस्थित नेताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।
समारोह में वक्ताओं ने स्व. अब्दुल रज्जाक अंसारी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सरल एवं साद्गी का प्रतीक बताया। कहा कि स्व. अंसारी का जन्म गरीब परिवार में हुआ था, उन्होंने कड़ी मेहनत तथा लगन से शिक्षा ग्रहण की। स्व. अंसारी बुनकरों की समस्या के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहें, उनके अथक प्रयास से छोटानागपुर में रिजनल हैंडलूम विवर्स लिमिटेड की स्थापना की गयी। वक्ताओं ने कहा कि उनके सपनों को पूरा करने के लिए कैथ लेब सुपर स्पेशलाईण्ड हृदय चिकित्सा केन्द्र की स्थापना हुई। आज यह चिकित्सा केन्द्र स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व चिकित्सा प्रदान कर रही है।
समारोह में रांची महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान के द्वारा प्रदेश कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर स्वागत करते हुए उत्सावर्द्धन किया गया। जयंती समारोह का संचालन प्रदेश प्रवक्ता खुर्शीद हसन रूमी ने की और धन्यवाद ज्ञापन राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य वारीश कुरैशी ने किया।
मौके पर मुख्य रूप से रोशन लाल भाटिया, मंजूर अहमद अंसारी, अनवर अहमद अंसारी, अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, सोनाल शांति, जगदीश साहु, प्रभात कुमार, मो सफर, मुमताज खान, मो शहीद अंसारी, मो नईम अंसारी, तहमीद अंसारी, अख्तर अली, राजू राम, प्रवेज आलम, अशोक प्रसाद, इश्तियाक अहमद, रामानंद केशरी वसीम अंसारी, रमेश, राजीव प्रकाश चौधरी, अजय सिंह, राजीव नारायण प्रसाद, नेसार, मो इस्लाम, मो जमील अख्तर सहित अन्य कांग्रेस जन शामिल थे।