रामगढ़: राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा जल्द ही झारखंड से गुजरेगी। यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी तैयारियों में जुटी हुई है। यात्रा को लेकर  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और वरीय कांग्रेसी नेताओं ने रांंची से पाकुड़ का दौरा किया।

इस क्रम में बुधवार के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने रामगढ़ शहर के संभावित कार्यक्रम स्थल छावनी फुटबॉल मैदान और जिला मैदान का अवलोकन कर निरीक्षण किया। वहीं कांग्रेसी नेता प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा भी पहुंचे। जहां उन्होंने मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां वे सभी गंतव्य की ओर रवाना हो गए। 

इसे भी पढ़ें- मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस परेड का हुआ पूर्वाभ्यास

इस दौरान हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड अध्यक्ष जयशंकर पाठक, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान, गौ रक्षा आयोग अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर नाथ शाहदेव, विनय सिंह दीपू , प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता शांतनु मिश्रा, रियाज अहमद, जवाहर बल मंंच प्रदेश संयोजक तारीक अनवर, राजकुमार यादव सहित कई अन्य शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!