रामगढ़: सरहुल पर्व के अवसर पर भाजपा भदानीनगर मंडल के सौजन्य से बुधवार को भुरकुंडा के मतकमा चौक पर चना-गुड़ का वितरण किया गया। भुरकुंडा में आयोजित सरहुल मिलन समारोह को लेकर ग्रामीण क्षेत्र से निकलनेवाली झांकियों में शामिल सभी लोगों को चना-गुड़ और पानी दिया गया‌। अवसर पर मुख्य रूप से बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी और भदानीनगर ओपी प्रभारी ब्रह्मव्रत कुमार ने भी वितरण कार्य में योगदान दिया। 

मौके पर भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सागर कुमार दांगी, महामंत्री राजेंद्र मुंडा, भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय प्रभारी योगेश दांगी, पतरातू मंडल सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा, देवेंद्र कुमार, अमरेश सिंह, किशोर महतो सहित अन्य शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!