प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर निकली भव्य झांकियां,
पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-मांदर की थाप पर जमकर झूमे लोग
रामगढ़: केंद्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति के तत्वावधान में बुधवार को सरहुल महोत्सव सह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता दर्शन गंझू और संचालन संतोष उरांव एवं राज करमाली ने संयुक्त रूप से किया।
रिवर साइड सरना स्थल में आयोजित मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, प्रखंड उप प्रमुख बबीता पाण्डेय, जिला पार्षद राजाराम प्रजापति, झारखंड आदिम जनजाति उपाध्यक्ष मनोज अगरिया, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, मुखिया अजय पासवान, किशोर महतो, भुरकुंडा ओपी प्रभारी निर्भय कुमार गुप्ता, सीआईडी स्पेक्टर मंदिप उरांव, चमन लाल, योगेश दांगी, सतीश मोहन मिश्रा, जगरनाथ पासवान, प्रशान्त कुमार शामिल हुए कमिटी द्वारा सभी अतिथियों का बैच लगा कर एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।
अवसर पर भुरकुंडा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को प्राकृतिक सरहुल पूजा के अवसर पर पारंपरिक परिधान पहने ढोल, नगाड़े और मंदार की थाप पर झूमर नृत्य करते हुए कई स्थानों से झांकी निकाली गई। रिवर साइड सरना स्थल पर सभी झांकियों का जुटान हुआ। जहां मुख्य पाहन देवलाल मुंडा और पाहन राजेंद्र मुंडा द्वारा सरना स्थल पर पारंपरिक तरीके से विधिविधान से पूजन कार्य किया।
इसके उपरांत सरहुल पूजा शोभायात्रा सयाल मोड़, पटेल नगर, बिरसा चौक होते हुए मेन रोड के रास्ते भुरकुंडा के न्यू बैरक सरना स्थल पहुंची। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल महिला-पुरुष युवक-युवतियां, बच्चे-बूढ़े सभी मांडर, ढोल, नगाड़े की थाप पर झूमर नृत्य नाचते हुए जुलूस में शामिल हुए। जहां कमेटी द्वारा विभिन्न जगहों से आएं सरहुल जुलूस और झाकियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
मौके पर कमेटी सदस्य मिथलेश टुडू, रितिका भोक्ता, कुमार बेदिया, अखिलेश टोप्पो, मनोज करमाली, धनीराम मांझी, रोहित मुंडा, रेणुका खालको, विनोद बेदिया, कृष्ण नायक, मिंटू मुंडा, पात्रिका मिंज, संजय लिंडा, रवि उरांव, राजकुमार गोंड, अनिल एक्का, संतोष करमाली, फादर बरनबसु खालको, संजय करमाली, बरतू उरांव, रसैल एक्का, रोशन करमाली, विजय मुंडा, बागेश करमाली, सुरेश रजवार, सोरोफिना एक्का, मार्गेट खालको, जोशफीन डिसूजा, राहुल करमाली, छोटू बेसरा, शिव शंकर राम, मीना देवी, संजय करमाली, संदीप लकड़ा, बिरसा उरांव, सहित कई लोग मौजूद थे।