रामगढ़: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को रामगढ़ में प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व मोर्चा की जिलाध्यक्ष शीतल सिंह ने किया। जबकि रामगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह भी प्रदर्शन में शामिल रहे। अवसर पर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक चौक से अनुमंडल कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मामलों में कांग्रेस को स्पष्ट रुख और जवाबदेही तय करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने  जेएनयू प्रोफेसर सह कांग्रेस सांसद से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न के एक मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पीड़िता को त्वरित न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि आरोपों की पुष्टि होने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही कांग्रेस नेतृत्व भी इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शीतल सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर राजनीतिक दलों को दोहरे मापदंड नहीं अपनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में राजनीतिक दलों के नेतृत्व की जवाबदेही भी सुनिश्चित होनी चाहिए। मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और पीड़िता को न्याय मिले। 

प्रदर्शन में डॉ. संजय प्रसाद सिंह, बलराम महतो, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, रमेश करमाली, शिव कुमार महतो, बबलू साव, मनोज महतो, राजीव पामदत्त, विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह, रॉबिन गुप्ता, युवा नेता शशि शेखर सिंह, राजेश ठाकुर, कुणाल दास, मंडल अध्यक्ष रूपा साहू, अमित कुमार खेतान, ऋषिकेश सिंह, अमित ठाकुर, ब्रजेश पाठक, विनोद मिश्रा, महेश चौधरी, शांति देवी, भानु देवी, छाया तिवारी, पिंकी सिंह, चम्पा देवी, शीला देवी, सरस्वती देवी, गायत्री देवी, शारदा देवी, हीरामणि देवी, मंजू देवी, रागनी देवी, गीता देवी, मनोज कुमार सिंह सहित भाजपा के कई नेता और महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल रहीं ।

 

नोट: खबर में उल्लेखित आरोप राजनैतिक दल विशेष के दावे हैं। प्रकरण जांच अधीन है । खबरसेल इसकी पुष्टि नहीं करता है।