रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के घर पहुंचे। जहां उन्होंने अर्जुन मुंडा की दिवंगत माता सायरा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई।
इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन औ पूर्वी सिंहभूम जिले के झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक भी मौजूद रहे। सभी ने सायरा मुंडा की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से बातचीत की और इस कठिन समय में उन्हें सांत्वना दी।
बताते चलें कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का 23 नवंबर को निधन हो गया था। वह 93 वर्ष की थीं और पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं।

