22 जनवरी को मंदिर में विराजेंगे प्रभु श्री राम, सभी मनाएं दीपोत्सव : अमर कुमार बाउरी

रांची: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला रांची ग्रामीण के तत्वावधान में चटकपुर, नामकुम में रविवार को कार्यकर्ता मिलन सह सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, रांची सांसद संजय सेठ, भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, राष्ट्रीय मंत्री महिला मोर्चा आरती सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री जीतू चरण राम, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, भाजपा रांची जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रांची जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनोज राम सहित अन्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। समारोह की शुरूआत नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेताओं द्वारा अंग वस्त्र देकर नये सदस्यों का स्वागत किया गया।

BJP SC Morcha worker meeting cum membership taking ceremony organized

मौके पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आज हम सब बहुत ही भाग्यशाली हैं क्योंकि त्रेता युग में जब श्री राम लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या वापस आए थे उसे वक्त दीपावली पर्व की शुरुआत हुई थी। लेकिन इस कलयुग में 500 वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद 22 जनवरी 2024 को एक बार फिर हमारे प्रभु श्री राम अपने गर्भ गृह में स्थापित हो रहे हैं तो हमें भी देशभर में दीपावली मानना है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए हजारों लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानियां दी। हम अक्सर राम राज्य की परिकल्पना अपने राजनीतिक भाषण में करते हैं। राम राज्य मतलब हर मुख को रोटी, हर हाथ को काम, हर सर पर छत, हर व्यक्ति सुरक्षित, हर घर में सुख और शांति है। इसी परिकल्पना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने जनकल्याणकारी योजनाओं से पूर्ण कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जब हमने दो बार कमल के बटन को दबाकर अपने देश की बागडोर सौंपा तब से हमें दो कमरे का पक्का मकान, जिसमें रसोई घर, शौचालय, बिजली, नल से पानी, एक रुपए में चावल ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा सब कुछ मिल रहा है। वहीं इससे पहले जब हम सब 14 बार देश के लिए प्रधानमंत्री या राज्य के लिए मुख्यमंत्री को चुने तो हमें विकास के नाम पर सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा मिला।

उन्होंने धीरज साहू कैश कांड की बात कहते हुए कहा कि पहले जब ₹1 केंद्र सरकार किसी गरीब को भेजती थी तो गरीब के पास मात्र 15 पैसे मिलते बाकी के 85 पैसे धीरज साहू जैसे लोगों के घरों में मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है कि धीरज साहू जैसे भ्रष्ट लोगों के काले धन को जप्त कर उन पैसों का उपयोग देश के विकास के लिए किया जाएगा।

वहीं अमर कुमार बाउरी ने मंच से कार्यक्रम में सम्मिलित सभी नये कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उन्हें आश्वस्त किया कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां एक छोटा सा कार्यकर्ता भी नेता प्रतिपक्ष और मुख्यमंत्री जैसे बड़े पद पर जा सकता है इसलिए हम सबको मिलकर भारतीय जनता पार्टी के हाथों को मजबूत करना है। वहीं उन्होंने 22 जनवरी 2024 को अपने-अपने घरों में दीप जलाकर रामलाल के गर्भ गृह में स्थापित होने का स्वागत करने का भी आग्रह किया।

कार्यक्रम को रांची सांसद संजय सेठ, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, पूर्व विधायक खिजरी रामकुमार पाहन, पूर्व विधायक कांके जीतू चरण राम सहित अन्य ने भी संबोधित किया।

By Admin

error: Content is protected !!