भुरकुंडा (रामगढ़): सीसीएल की बिरसा परियोजना में बीती रात ड्यूटी के दौरान ड्रीलर सुरेंद्र यादव की आकस्मिक मौत हो गई। मृतक सेंट्रल सौंदा क्लब घर कॉलोनी में रहते थे। मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र यादव मंगलवार को दूसरी पाली की ड्यूटी पर थे। इस दौरान अचानक उनकी तबीयत काफी बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उन्हें सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हृदयाघात से मौत की संभावना जताई गई। 

वह घटना की सूचना परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। दूसरे दिन बुधवार को प्रबंधन ने मृतक के छोटे पुत्र रिंटू कुमार यादव को प्रोविजनल ज्वाइनिंग लेटर सौंपा। इसके उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ ले जाया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। 

मौके पर बिरसा परियोजना के मैनेजर पर्सनल विकास रंजन, विंध्याचल बेदिया, वासुदेव साव, अशोक शर्मा, शंभू प्रसाद सिंह, हरिनाथ महतो, संजय मिश्रा, अशोक गुप्ता, रामाकांत दूबे, संजय वर्मा, बैजनाथ राय, केदार राम, गुलजार सहित अन्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!