रामगढ़ : सयाल एवं केकेसी उच्च विद्यालय, सयाल में स्वतंत्रता दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीत राम ने झंडोत्तोलन किया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

विद्यालय की छात्रा कशिश समूह ने वंदे मातरम, वतन को खुन दिया, अर्पिता ने देश रंगीला रंगीला, रिया प्रीति ने बरसो रे मेघा मेघा, ज्योति समूह ने छोटा नागपुर नृत्य, मुस्कान और सुहानी समूह ने संताली डांस प्रस्तुत किया।

मौके पर मुख्य रूप से सयाल दक्षिणी पंचायत समिति सदस्य विजय साव, प्रधान प्रधानाध्यापक संजीत राम, सहायक शिक्षक रंजीत राम, रविंद्र दुबे, रुपेश विश्वकर्मा, अध्यक्ष लाल बिहारी यादव, बीडीओ कार्यालय पतरातू किशोर राम, लिपिक कुमार प्रत्यूष सहित कई विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!