रामगढ़: गोला थाना अंतर्गत रामगढ़-बोकारो मार्ग पर चोपदारू के निकट शुक्रवार को कंटेनर और हाइवा में टक्कर हो गई। दुर्घटना में हाइवा का चालक घायल हो गए। आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम तकरीबन चार बजे चोपदारू के निकट ओएमजी लॉजिस्टिक्स का कंटेनर (CG 04QL 5514 और हाइवा ट्रक ( NL 01AF 9764) के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें हाइवा का चालक घायल हो गए। वहीं दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और आनन-फानन में घायल चालक को वाहन से बाहर निकाल गोला सीएचसी में उपचार के लिए भेज दिया गया। 

कंटेनर और हाइवा की टक्कर से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। दोनों तरफ से वाहनों की कतार लग गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस यातायात व्यवस्था बहाल करने की मशक्कत में जुट गई। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल चालक की पहचान के संबंध आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।