हजारीबाग: लोकसभा के सांसद सह अध्यक्ष, वित्त संबंधी संसदीय स्थाई समिति जयंत सिन्हा को सांसद महारत्न पुरस्कार की घोषणा  पर हजारीबाग भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। 

इस अवसर पर प्रेस को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा को सांसद महारत्न पुरस्कार से सम्मानित होना हम हजारीबाग लोकसभा की जनता के लिए गर्व का विषय है। फरवरी माह में आयोजित कार्यक्रम में सांसद को यह पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए सांसद जयंत सिन्हा का चयन महानिये निर्णायक समिति के वरिष्ठ सदस्य गणों जिनमें माननीय केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं वरिष्ठ पूर्व चुनाव प्रमुख कृष्णमूर्ति जी सहित अन्य प्रमुख सदस्यों के द्वारा किया गया है।

जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि 5 वर्षों के कार्यकाल में सांसद जयंत सिन्हा ने संसद में अपनी 100% उपस्थिति दर्ज किया है। सांसद जयंत सिन्हा ने वर्ष 2019 से लेकर अभी तक के कार्यकाल में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र झारखंड देश हित से जुड़े लगभग 1000 प्रश्न उठाएं और उसका समाधान भी करवाया है। सांसद ने जीरो अआवर के तहत 54 व नियम 377 के तहत 29 मुद्दों पर संसद का ध्यान आकृष्ट करवाया है। अपने कार्यकाल में सांसद जयंत सिन्हा ने देश हित से जुड़े 13 प्राइवेट मेंबर बिल प्रस्तुत किए हैं। इस कार्यकाल में सांसद जयंत सिन्हा जन सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश हित में अनेकों सफल प्रयास किया। जयंत सिन्ह की अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी संसदीय स्थाई समिति को भी 5 वर्षों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ समिति के रूप में चयन किया गया है। जयंत सिन्हा के नेतृत्व वाली वित्त समिति महत्वपूर्ण विषय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करती है, उसके आधार पर केंद्र सरकार के विकास की नीति बनती है। वित्त समिति वित्त मंत्रालय से जुड़े विधेयक का अध्ययन करती है और समिति के सुझावों के अध्ययन के आधार पर केंद्र सरकार संशोधनों को सदन में लाती है, जिससे देश का कानून बनता है। जयंत सिन्हा देश का बजट जनहित में हो और लोगों की भलाई व सुविधा के लिए कानून बने यह सुनिश्चित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

अशोक यादव ने आगे कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री मोद ने देशवासियों से आवाहन किया कि अपने मंदिरों घरों व क्षेत्र की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। हजारीबाग लोकसभा वासियों से जयंत सिन्हा ने आग्रह किया कि अपने मे प्रभु के स्वागत के लिए क्षेत्र की साफ सफाई पर अपना सहयोग करें।

कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के इस आवाहन को जन सहयोग से जन आंदोलन के का स्वरूप देंगे और क्षेत्र के मंदिरों में साफ सफाई सुनिश्चित करेंगे। सांसद जयंत सिन्हा के द्वारा लोकसभा क्षेत्र आगामी 22 जनवरी को रौशन हो, इसके लिए पूरे लोकसभा क्षेत्र में एक लाख दीयों का वितरण किया जाएगा। वितरण की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभिमन्यु प्रसाद एवं सांसद जयंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा उपस्थित हुए।

By Admin

error: Content is protected !!