भुरकुंडा (रामगढ़): कुरसे पंचायत भवन में रविवार को विस्थापित प्रभावित रैयत संघर्ष संघ की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता वीरेंद्र यादव और संचालन गणेश बेदिया ने किया। बैठक में विस्थापितों के अधिकार और रोजगार को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान वीरेंद्र यादव ने कहा कि विस्थापितों के नाम से संगठन बनाकर बिचौलिए सीसीएल प्रबंधन को बेवकूफ बना रहे हैं। जबकि यहां वास्तविक रैयतों के वंशजों को आज भी उनका अधिकार नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि विस्थापितों के नाम पर संगठन बनाकर कुछ लोग भुरकुंडा सीसीएल प्रबंधन को बेवकूफ बना रहे हैं। जो वास्तविक विस्थापित हैं उन्हें उनका अधिकार नहीं मिल रहा है। कहा कि प्रबंधन ऐसे हर संगठनों की जांच करें। विस्थापितों के नाम पर बने फर्जी संगठनों को ब्लैकलिस्ट करें। भुरकुंडा आउटसोर्सिंग खदान में विस्थापित परिवारों को जोड़ा जाए और लोकल सेल चालू कर 75 प्रतिशत भागीदारी रैयत विस्थापितों को दी जाए।
बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि उक्त मांगों पर आगामी एक जुलाई को संघ की ओर भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ज्ञाएगा और पहल करने की मांग की जाएगी। इससे साथ ही हाइवा पर पीवीयूएनएल की छाई ट्रांसपोर्टिंग से बढ़ते प्रदूषण पर रोकथाम लगाने के लिए पतरातू अंचलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया जाएगा।
बैठक में पप्पू यादव, मुकेश यादव, अनु यादव, ईश्वर मुंडा, नकुल सिंह, कुंदन यादव, अमृत कुमार सिंह, राकेश सिंह, गुलाब करमाली, कबिता देवी, फूलमनी देवी, मोनिका देवी, राजमुनी देवी, सतीश यादव, सुन्नी यादव, सुनील यादव, जितेंद्र यादव, राजेंद्र तुरी, पुरन बेदिया, सुरेश बेदिया, दीपक प्रजापति, संजीव मुंडा, किशोर ठाकुर, हीरा तुरी, भीम सिंह, बॉबी बेदिया, हरिचंद बेदिया, अविनाश कुमार सिंह, प्रीतम कुमार, सतीश करमाली सहित अन्य उपस्थित थे।
