CPI(ML) paid tribute to the martyred anonymous freedom fighters in Dombari Buru.

रांची: भाकपा माले झारखंड राज्य कार्यालय में मंगलवार को डोंबारी बुरू में अंग्रेजों के साथ लड़ाई में शहीद हुए सैकड़ों अनाम झारखंडी योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर भाकपा माले के पूर्व कार्यालय सचिव कॉ सुखदेव प्रसाद को भी याद किया गया और श्रद्धांजलि दी गयी।

वहीं कार्यक्रम में शामिल माले नेताओं ने एक स्वर से मोदी सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में हराने, 16 जनवरी को महेंद्र सिंह शहादत दिवस से लेकर 30 जनवरी महात्मा गांधी शहादत दिवस तक संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।

नेताओं ने कहा कि भाकपा-माले को मजबूत करके ही भाजपा को रोका जा सकता है।  माले नेता महेंद्र सिंह के विरासत को आगे बढ़ाते हुए जन आंदोलनों के जरिए ही फासिस्ट ताकतों के खिलाफ संघर्ष किया जा सकता है और चुनाव में शिकस्त दी जा सकती है।

बताते चलें कि नौ जनवरी को ही बिरसा मुंडा के नेतृत्व में डोंबारी बुरू पहाड़ से आदिवासियों ने अंग्रेजों के गोली बंदूक का तीर धनुष से मुकाबला करते हुए शहीद हो गये थे। 

कार्यक्रम में जनार्दन प्रसाद, शुभेंदू सेन, मोहन दत्ता, विनोद लहरी, भीम साव, दिनेश राम, दयाल चंद पंडित, रमेश पंडित, शांति सेन, आइति तिर्की, सरिता तिग्गा और इनामुल हक शामिल थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!