रामगढ़: राज्य के 100 से ज्यादा अंचलाधिकारी (CO) का तबादला कर दिया गया है। इसके संबंध में  मंगलवार को राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। रामगढ़ जिला अंतर्गत सभी अंचल के अंचलाधिकारियों का तबादला किया गया है। 

रामगढ़ जिला में इनकी हुई नियुक्ति

• समरेश प्रसाद गोला अंचलाधिकारी बनाये गये हैं।
• दीपक प्रसाद को पतरातू अंचलाधिकारी बनाया गया है।
• दीपक मिंज चितरपुर अंचलाधिकारी नियुक्त किए ग ए हैं।
• मदन महली दुलमी अंचलाधिकारी बनाए गए हैं।
• सत्येंद्र नारायण पासवान  रामगढ़ अंचलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।                • मोदस्सर नजर मंसूरी को मांडू अंचलाधिकारी बनाया गया है।