गिरिडीह विधानसभा और प्रखंड संगठन का किया गया  विस्तार

गिरिडीह : जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक नये परिसदन भवन में संपन्न हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज एवं झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी भूपेश कुमार उपस्थित हुए। कार्यक्रम में विधानसभा एवं प्रखंड कमेटी का विस्तार करते हुए सभी को नियुक्ति पत्र दिया गया। साथ ही विधानसभा प्रभार क्षेत्र को बांटा गया। जिसमें गिरिडीह विधानसभा में पुरुषोत्तम चौधरी, राजधनवार विधानसभा में मारुति नंदन शास्त्री, जमुआ विधानसभा में शशि शर्मा, डुमरी विधानसभा में यह सिन्हा, गांडेय विधानसभा में बंटी अली, बगोदर विधानसभा में पीयूष यादव प्रभारी और साकिब अहमद सहप्रभारी बनाए गए !

प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि केंद्र की सरकार ने जिस तरह से अग्निपथ योजना लाकर युवाओं के साथ विश्वासघात करने का काम किया है ,यह कहीं से ठीक नहीं है। झारखंड प्रदेश में प्रदेश युवा कांग्रेस मजबूती के साथ छात्रों युवाओं के साथ खड़ी है। कहा कि बहुत जल्द विधानसभा प्रखंड से लेकर तमाम जिलों में बिजली पानी सड़क के मुद्दे पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मजबूती से लड़ाई लड़ेगी

वहीं हसनैन अली ने कहा कि आज इस गिरिडीह जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारिणी बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर मुबारकबाद दिया और साथी उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे गिरिडीह जिले में युवा कांग्रेस मजबूती के साथ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर पूरे जिले में आंदोलन करने की काम करेगी।

मौके पर मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश वर्मा , गिरिडीह जिला युवा कांग्रेस के महासचिव यश सिन्हा, पुरुषोत्तम चौधरी, मारुति नंदन शास्त्री, गिरिडीह विधानसभा अध्यक्ष शहनवाज कुरेशी, डुमरी विधानसभा अध्यक्ष गंगाधर महतो, राजधनवार विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद राय ,जमुआ विधानसभा अध्यक्ष अहमद रजा नूरी ,बगोदर विधानसभा अध्यक्ष आबिद अंसारी समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे ।

By Admin

error: Content is protected !!