रामगढ़: पतरातू प्रखंड के लादी गांव में सोमवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। अवसर पर स्कूल टोला में बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा का समारोहपूर्वक उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद शामिल रहीं। वहीं विशिष्ठ अतिथि में जिप सदस्य जयराम बेदिया सहित समता सैनिक दल के प्रदेश अध्यक्ष राजकिशोर रविदास, समाजसेवी गोविंद राम, पुरोहित ओमप्रकाश दास सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल रहे।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूर्व विधायक अंबा प्रदेश के आगमन पर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। वहीं भीमराव अंबेडकर कमेटी ने बैज लगाकर और अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके उपरांत अंबा प्रसाद ने बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नतमस्तक हुईं। इसके साथ ही उन्होंने केक काटकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। 

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में हर वर्ग, हर जात और हर धर्म के लोगों का योगदान रहा है। संविधान रचयिता बाबा साहब की देन है के आज देश में सभी लोग एक साथ आगे बढ़ पा रहे हैं। यह बाबा साहब की देन है कि आज हम मतदान कर पाते हैं। वे नहीं होते तो आज दलित, आदिवासी और पिछड़े अपने अधिकार की बात तक नहीं कर पाते। अंबा प्रसाद ने आगे कहा कि अपने कार्यकाल में हमने विधायक मद से यहां प्रतिमा स्थापित कराने का काम किया। यह सौभाग्य है कि आज प्रतिमा का उद्घाटन करने का अवसर मिला है। 

मौके के पर अंबेडकर समिति अध्यक्ष अशोक कुमार दास, उपाध्यक्ष पुनदेव राम, सचिव विजय कुमार दास, मुकुंद कुमार दास, कोषाध्यक्ष विजय मुंडा, हरिबोल राम, संयोजक चंदेश्वर राम, किशुन राम, उमेश राम, वासुदेव राम, सागर राम, राजकुमार दास, सरयू राम, सुरेश राम, महेंद्र राम, लगनू राम, रामजीवन दास, प्रमोद राम, धर्मपाल राम, रविंद्र कुमार दास, संजय राम, अनिल कुमार दास, सुगन राम, राजू मुंडा, किशोर राम, बालदेव राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!