रामगढ़: पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ पुलिस ने नकली शराब लदे एक स्कॉर्पियो को जब्त किया है। जिसपर से पुलिस ने नकली 8pm प्रीमियम ब्लैक व्हीस्की 180ml की 680 बोतल बरामद किया है। साथ ही वाहन के चालक को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब कि अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई जाती है।

रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुरुवार को सफेद रंग की स्कॉर्पियो (BRO1PB-6620) पर झारखंड से बिहार होती नकली शराब की तस्करी के संबंध गुप्त सूचना मिली थी। सूचना का सत्यापन और अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु रामगढ़ थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह नेतृत्व में एक दल का गठन किया गया। टीम ने मायाटुंगरी मंदिर के निकट NH 33 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

इस क्रम में एक सफेद रंग का स्कार्पियों  को आते देख रूकने का ईशारा किया गया। पुलिस को देख वाहन चालक पुलिस को देखकर वाहन खडा कर भागने लगा। जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया।  चालक की पहचान अशोक कुमार (30 वर्ष), पिता रामप्रसाद सिंह, निवासी मुजफ्फरपुर, थाना-सकरा, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) के रूप में हुई। चालक के समक्ष सफेद रंग का स्कार्पियों में छानबीन के क्रम में वाहन के बनावट में परिवर्तन कर चेंबर बना हुआ पाया गया। जिसमें  छिपाकर रखी हुई नकली विदेशी शराब की 680 बोतलें पाई गई। वाहन चोर  किसी प्रकार का कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने वाहन जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया।

मामले को लेकर रामगढ़ थाना काण्ड संख्या 121/2025, दिनांक 15.05.2025, धारा-318(4)/338/336(3)/340(2)/274/275/292/123/111(2)(a)/61(2) BNS, M.V Act 1988 धारा-191 एवं 47(A)/52(D)/55 उत्पाद अधिनियम दर्ज कर आरोपित चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि शराब की अनुमानित कीमत तकरीबन दो लाख है। शराब बिक्री हेतु बिहार के नवादा जिले में ले जाई जा रही थी। प्रकरण में फिलहाल अनुसंधान जारी है। 

अभियान में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक उपेंद्र कुमार, बीरबल हेंब्रम, दीपक रजक, आरक्षी जितेंद्र कुमार साहू, सदलबल शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!